फुल्की बनी झगड़े की वजह! गोरखपुर में दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत

गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में फुल्की खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। देर रात हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 June 2026, 3:17 PM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बार फिर सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो चर्चा में है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात फुल्की खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्षों के युवकों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दुकान के पास शुरू हुआ झगड़ा

जानकारी के मुताबिक यह घटना शाहपुर क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित पप्पू कटरा के पास हुई। देर रात कुछ युवक फुल्की खाने पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

गोरखपुर में सियासी घमासान: AAP का प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने शुरू की जांच

मछली बनाने को लेकर शुरू हुई बहस और फिर छा गया मातम! गोरखपुर की इस घटना ने सबको झकझोरा

शाहपुर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किन युवकों के बीच हुआ था और मारपीट में कितने लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 June 2026, 3:17 PM IST