Video: गोरखपुर में मां-बेटी की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में संपत्ति विवाद पर फोकस
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात 90 वर्षीय मां और उनकी 60 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या ने इलाके में दहशत मचा दी। पुलिस ने हत्या के कई एंगल्स पर जांच शुरू की है। लूट की संभावना लगभग खारिज करते हुए प्राथमिक जांच में संपत्ति विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है।