XUV से करते थे डीजल का धंधा, पुलिस ने बिछाया जाल तो बलरामपुर में खुल गया डीजल चोर गैंग का राज

बलरामपुर में कोतवाली देहात पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 210 लीटर डीजल, पाइपें, XUV-500 और दो बाइक बरामद की हैं।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 26 September 2026, 6:38 PM IST

Balrampur: उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले में खड़े ट्रकों और भारी वाहनों के तेल टैंक तोड़कर डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का कोतवाली देहात पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 210 लीटर डीजल, तेल निकालने वाली तीन पाइपें, एक XUV-500 और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

24 चक्का ट्रक से चोरी हुआ था डीजल

मामला चितईपुर निवासी गणेश सोनकर के घर के बाहर खड़े 24 चक्का ट्रक से जुड़ा है। रात के समय अज्ञात चोरों ने ट्रक का लॉक तोड़कर तेल टैंक से डीजल निकाल लिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: तमाशबीन बनी सड़क, बीच में चलता रहा खूनी खेल: हाथरस में कहासुनी के बाद युवक को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल

गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर पुलिस ने घेरा

जांच के दौरान पुलिस को गोंडा-बलरामपुर मार्ग स्थित शक्ति स्मारक स्कूल के पास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और तीन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी का डीजल बेचने और खरीदने की फिराक में थे।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डीजल खरीदने वाले उनके चौथे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: Roorkee Double Murder: भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग के शक से जुड़ा मामला

210 लीटर डीजल समेत वाहन बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से छह पिपियों में करीब 210 लीटर डीजल, तेल निकालने वाली तीन पाइपें, एक XUV-500 कार और दो दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाहिद निवासी रनियापुर, गोंडा, शाने अली निवासी विशेश्वरगंज, बहराइच, रामतेज निवासी केशवापुर, श्रावस्ती और वेद प्रकाश निवासी भवानीपुर, गोंडा के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: 10 सेकंड की रील और पार्टी की छवि… अखिलेश ने प्रवक्ताओं को दिए सख्त संदेश, बोले- डिबेट में जाने से पहले तैयारी जरूरी

कई जिलों में दर्ज हैं मामले

पुलिस के मुताबिक, वाहिद, शाने अली और रामतेज के खिलाफ पहले से भी अलग-अलग जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Location :  Balrampur

Published :  26 September 2026, 6:38 PM IST