देवरिया डीएम के दरबार पहुंची महिला ने लगाई गुहार, बोली- जबरन कमरा बंद कर…

देवरिया में जमीन को लेकर सामने आया एक मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। महिला ने पुलिस से राहत न मिलने के बाद डीएम से न्याय की गुहार लगाई। अब पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 31 July 2026, 1:49 PM IST

Deoria: देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जबरन उनकी जमीन अपने नाम लिखवा लिया। इतना ही नहीं महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, ग्राम दीनापार की रहने वाली प्रेमलता पांडे, पत्नी मनीष पांडे ने जिलाधिकारी देवरिया के समक्ष पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उनके पति को कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन उनकी करीब साढ़े चार कट्ठा जमीन अपने नाम लिखवा ली।

ये भी पढ़ें- Hamirpur: मौत को छूकर गुजरी गाड़ी, दुकान में जा घुसी बेकाबू बोलेरो, चमत्कारिक ढंग से बचे 8 लोग

पीड़िता प्रेमलता पांडे ने बताया कि ग्राम दीनापार स्थित आराजी संख्या 173 की भूमि को लेकर यह घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही उदयभान मौर्य, रामस्वरूप, सदानंद और सतीश चंद्र सहित अन्य लोगों ने उनके पति को बंधक बनाकर दबाव बनाया और डरा-धमकाकर जमीन का बैनामा दिनांक 12 जून 2026 को करवाकर अपने पक्ष में करा लिया।

ये भी पढ़ें- Raebareli News: रेलवे गुड्स क्लर्क को 4 साल की जेल, CBI कोर्ट ने रिश्वतखोरी में सुनाई सजा

न्याय के लिए पहुंची डीएम ऑफिस

पीड़िता का कहना है कि दिनांक 14 जून 2026 को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रुद्रपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से न्याय न मिलने पर वह शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद मामले की जांच कराने और नियमानुसार उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। 

Location :  Deoria

Published :  31 July 2026, 1:47 PM IST