
काले रंग की नंबर प्लेट वाले ट्रक (Img: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के सलेमपुर में बालू के अवैध कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह एसडीएम, सीओ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सलेमपुर-नवलपुर मार्ग पर अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे दो दर्जन से अधिक ट्रक पकड़े गए। जांच में कई ट्रक चालक जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके। वहीं कुछ ट्रकों की नंबर प्लेट पर काला रंग पोतकर नंबर छिपाने का मामला भी सामने आया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू कारोबारियों और ट्रक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें: Deoria: शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
शुक्रवार सुबह सलेमपुर-नवलपुर मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार और सलेमपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की सघन जांच शुरू की।
सलेमपुर में बालू खनन पर पुलिस की निगरानी (Img: Dynamite News)
अभियान के दौरान बालू लदे दो दर्जन से अधिक ट्रकों को रोककर उनके कागजातों की जांच की गई। बताया जा रहा है कि कई ट्रक चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कुछ ट्रकों की नंबर प्लेट पर काला रंग पोतकर रजिस्ट्रेशन नंबर छिपाने की कोशिश की गई थी।
ये भी पढ़ें: Deoria News: निर्माणाधीन सड़कों पर डीएम मधुसूदन हुल्गी सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम
प्रशासन की इस कार्रवाई ने बालू परिवहन के तरीके और दस्तावेजों की वैधता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बालू खनन करते ट्रक (Img: Dynamite News)
फिलहाल पकड़े गए ट्रकों की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर ट्रकों की नंबर प्लेट पर नंबर क्यों छिपाए गए थे? क्या इसके पीछे अवैध बालू परिवहन का खेल है या कोई और वजह? जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।
Location : Deoria
Published : 20 November 2026, 7:06 PM IST
Topics : Deoria News Illegal Sand Transportation Deoria Salempur Sand Mining Action Deoria Trucks with Black Painted Number Plates Deoria Uttar Pradesh crime news