
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया जिले के थाना बरियारपुर क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रामसनेही निवासी बरियारपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मु0अ0सं0-100/2026, धारा 64(2)(K) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चलते कंटेनर से अचानक उठीं आग की लपटें, फिर होने लगे जोरदार धमाके, आखिर क्या हुआ?
मामले की शुरुआत 8 जून को हुई, जब पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री, जो मानसिक रूप से कमजोर है, के साथ 2 जून 2026 को आरोपी द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। शिकायत मिलते ही बरियारपुर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
Ghaziabad Fire News: साहिबाबाद की टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मंदिर की दीवार तोड़कर पाया गया काबू
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गांव में भी हलचल का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
Location : Deoria
Published : 9 June 2026, 4:56 PM IST
Topics : crime news Deoria News rape case UP News UP Police