
घटनास्थल पर मौजूद थी पुलिस (Img: Dynamite News)
Depria: उत्तर प्रदेश के दवरिया जनपद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रक से कुचलकर एक शख्स की मौत हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बाइक सवार एक पुलिस वाले ने सड़क पर लेटे शख्स को देखा। बाइक भी रोकी लेकिन उसको उठाने या हटाने की कोई पहल नहीं की, जिसके कुछ ही समय बाद ट्रक ने उस शख्स को कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है। थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने शनिवार देर रात एक शख्स सड़क पर लेट गया। इस बात के कायस लगाये जा रहे हैं, वह शराब के नशे में था। वहां से बाइक में सवार एक पुलिस वाला गुजरता है। वह सड़क पर लेटे शख्स को देखकर बाइक रोकता है। लाइट तेज करता है और चला जाता है। कुछ ही देर बाद पीछे की तरफ आ रहे ट्रक से कुचलकर उस शख्स की मौत हो जाती है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं अगर पुलिस वाला हिम्मत करता तो उस शख्स की जान बच जाती।
ये भी पढ़ें- रात में घर से निकला था बेटा… कुछ ही मिनट बाद गूंजी चीखें, खंभे के पास पहुंचते ही मच गया कोहराम
मृतक की पहचान रमेश सोनकर के रूप में हुई है, जो लार के वैष्करणी वार्ड में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ट्रक और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- बाइक हमारी, पेट्रोल हमारा… फिर कमाई का फैसला कौन करेगा? बरेली में स्विग्गी राइडर्स का प्रदर्शन
हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वायरल दावों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ट्रक व चालक की तलाश कर रही है।
Location : Deoria
Published : 26 July 2026, 4:47 PM IST
Topics : Deoria News Road Accident Viral video