हिंदी
सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव का आशीर्वाद लेने के लिए चेन्नई में उमड़ी भक्तों की भीड़ (Img: Dynamite News)
Chennai: तिरुपति से पधारे सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के दिव्य सानिध्य में रविवार को सिद्धेश्वर वर्ल्ड फाउंडेशन के चेन्नई केंद्र में श्री गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के पावन सान्निध्य में प्रवाहित आध्यात्म, धर्म और भक्ति की त्रिवेणी में देश भर से बड़ी संख्या पधारे श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर आत्मिक शांति और दिव्य अनुभूति का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इस खास असवर पर सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव सभी श्रद्धालुओं को आज सायं 10 बजे दिव्य दर्शन और आशीर्वाद देंगे।
सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव पहुंचे भक्तों के बीच (Img: Dynamite News)
कार्यक्रम की शुरूआत गुरू के रूप में सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव की चरण वंदना के साथ हुई और उसके बाद पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। जिसके बाद भजन, कीर्तन, भक्ति गीत, शिव तांडव समेत तमाम भक्तिपूर्ण आयोजनों ने सभी श्रद्धालु भाव विभोर कर दिया।
शिव तांडव के साथ हुई कार्यक्रम की शुरूआत (Img: Dynamite News)
इस आयोजन का सीधा प्रसारण आप इस लिंक पर देख सकते हैं।
रविवार को द मद्रास बंगले, 121, पेरंबूर बैरक रोड स्थित सिद्धेश्वर वर्ल्ड फाउंडेशन, चेन्नई केंद्र में 4 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में आत्मिक शांति और दिव्य अनुभूति ग्रहण करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, जिसमें दुनिया भर से पधारे श्रद्धालुओं के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां भी शामिल रहीं।
महामहोत्सव में भारी संख्या में शामिल हुए देश-विदेश से आये भक्त (Img: Dynamite News)
बता दें कि पिछले वर्ष 13 जुलाई 2025 को विश्व धर्म चेतना मंच की ओर से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के ही सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव का आयोजन किया गया था। इस महामोत्सव में सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने अपने प्रवचन के अंत में कहा कि “गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर और महामहोत्सव पर मैंने वर्षों में जो अपनी तपस्या, व्रत, तप, त्याग से जो भी पुण्य प्राप्त किया, वो पुण्य में आज आप सभी श्रद्धालुओं को देता हूं और आपके जीवन के जो भी कष्ट व समस्याएं हैं, वो सब मैं आपसे अपनी झोली में मांगता हूं।
Location : Chennai
Published : 26 July 2026, 6:40 PM IST
Topics : Guru Purnima 2026 Guru Purnima Mahamahotsav 2026 Siddheshwar Brahmarshi Gurudev Siddheshwar World Foundation Spiritual Program
No related posts found.