Deoria: शादी का वादा, अश्लील वीडियो और फिर… वीडियो वायरल करने वाले दरिंदे के मोबाइल से खुले कई राज!

देवरिया में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। आखिर पुलिस ने उसे कैसे पकड़ा और जांच में क्या सामने आया? पढ़िए पूरी खबर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 August 2026, 6:06 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के  देवरिया जिले की खामपार थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और उसका आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में खामपार थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Deoria: सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी; यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का बड़ा अभियान

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, एक युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा उसका वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान शनिवार को मुखबिर की सूचना पर तमकुहीराज राजमार्ग से सरया जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी अजीत प्रजापति, निवासी थाना क्षेत्र खामपार, को गिरफ्तार कर लिया गया।

Deoria: अंबेडकर प्रतिमा विवाद में ढिलाई पड़ी भारी, देवरिया में हल्का इंचार्ज और लेखपाल समेत 5 निलंबित

आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  1 August 2026, 6:06 PM IST