
बाइक चोरी का बड़ा खुलासा (फोटो: डाइनामाइट न्यूज)
Deoria: खामपार थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में खामपार पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर तमकुहीराज राजमार्ग स्थित छठ माई स्थान के पास कार्रवाई की।
Deoria: सांसद शशांक मणि ने दूसरे साल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, विकसित भारत के संकल्प पर की चर्चा
पुलिस ने ई-रिक्शा में लादकर बिहार ले जाई जा रही हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP52 BX 7442) के साथ तीन लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के गोपालगंज जनपद के भोरे थाना क्षेत्र निवासी रामनक्षत्र (60), गुदरी राम (62) और इब्राहिम अंसारी (35) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 13 जुलाई की शाम भिंगारी बाजार से मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे।
Deoria: टालमटोल से आजिज कक्षा-5 के छात्र ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी से की फरियाद तब जागा विद्यालय
इस संबंध में खामपार थाने में पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 160/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत विवेचना चल रही थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए चोरी की बाइक और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण करने का दावा किया है।
Location : Deoria
Published : 14 July 2026, 7:35 PM IST
Topics : bike theft crime news Deoria Crime Deoria News UP Police