देवरिया में फिर दहेज की बलि पर चढ़ी एक और बेटी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

देवरिया के गौरीबाजार थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी रामसिंगार उर्फ कृष्णा निषाद को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 21 July 2026, 11:37 AM IST

Deoria: दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गौरीबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गौरीबाजार कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास से दबोच लिया। मामले में उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

Deoria: रुद्रपुर में कदम रखते ही SDM राजकुमार गुप्ता के सामने खड़ी हुईं दो बड़ी चुनौतियां, क्या पीड़ितों को दिला पाएंगे हक?

दहेज हत्या का मुकदमा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामसिंगार उर्फ कृष्णा निषाद, पुत्र स्वर्गीय रामसूरत निषाद, निवासी छेरिहा, थाना गौरीबाजार के रूप में हुई है। आरोपी थाना गौरीबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 300/2026 में धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत वांछित था।

क्या है मामला?

पुलिस ने बताया कि कुशीनगर निवासी भरत निषाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। मामले की विवेचना जारी है।

Deoria: सांसद शशांक मणि ने दूसरे साल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, विकसित भारत के संकल्प पर की चर्चा

न्यायालय में होगी पेशी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना जारी है।

Location :  Deoria

Published :  21 July 2026, 11:37 AM IST