Deoria News: रात में अचानक बुझ गई 15 हजार घरों की बिजली, ट्रांसफार्मर में क्या हुआ कि मच गया हाहाकार?

देवरिया मुख्यालय में ट्रांसफार्मर का हैवी केबल जलने से करीब 15 हजार परिवारों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। प्रचंड गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। बिजली विभाग की टीम आपूर्ति बहाल करने में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 August 2026, 9:27 AM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया मुख्यालय में बिजली संकट ने करीब 15 हजार से अधिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रचंड गर्मी और उमस के बीच देर रात अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। बिजली कटौती के साथ कई इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

ट्रांसफार्मर का हैवी केबल जलने से आपूर्ति ठप

जानकारी के अनुसार रामलीला मैदान 33/11 केवी फीडर से हनुमान मंदिर होते हुए देवरिया खास मार्ग पर काली मंदिर के पास देर रात विद्युत सर्किट में खराबी आ गई। इसके बाद ट्रांसफार्मर का हैवी केबल जल गया। केबल जलने के बाद आसपास के बड़े इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

अचानक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते कई इलाकों में अंधेरा छा गया और लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।

ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड पहुंची

विद्युत सर्किट में खराबी के बाद ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उधर, बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और खराबी को दूर कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए काम शुरू किया। विभागीय कर्मचारी क्षतिग्रस्त केबल और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे।

गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल

बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए। प्रचंड गर्मी और उमस के बीच बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। देर रात तक बिजली का इंतजार कर रहे लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी दिखाई दी।

गलत कैथेड्रल पहुंचे फैंस, बाद में इंस्टाग्राम पर दिखा रिंग! जानिए कैसे हुई फुटबॉल किंग रोनाल्डो की सीक्रेट वेडिंग

बिजली आने के बाद भी लो-वोल्टेज की समस्या

क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति के साथ लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली आने के बाद भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते।

इस दोहरी समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। लोग लगातार बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग कर रहे हैं।

बाजार में बड़ा उलटफेर: सोने-चांदी के भाव में बंपर उछाल से मची खलबली, क्या और महंगे होंगे दाम?

अधिकारियों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का दिया भरोसा

विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के अनुसार खराबी को दूर करने के लिए टीम लगातार काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल करीब 15 हजार परिवार बिजली संकट से प्रभावित बताए जा रहे हैं। प्रचंड गर्मी के बीच लोगों को अब बिजली व्यवस्था सामान्य होने का इंतजार है।

Location :  Deoria

Published :  12 August 2026, 9:27 AM IST

Advertisement