‘हत्या या कोई हादसा?’ देवरिया के तरकुलवा में अज्ञात का शव मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं तेज

देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित दुबे टोला कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 July 2026, 11:47 AM IST

Deoria: देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब वार्ड नंबर 12 स्थित दुबे टोला कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

इलाके में शव मिलने से हड़कंप

वीओ-देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, दुबे टोला कब्रिस्तान के पास आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना तत्काल तरकुलवा पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें - Deoria Traffic Police Campaign: सड़क पर निकले तो संभल जाइए… देवरिया में एक दिन में 126 चालकों पर टूटा पुलिस का एक्शन

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - Deoria: “शादी करूंगा” कहकर सालों तक करता रहा दुष्कर्म! जब मुकरा सिपाही तो पीड़िता पहुंची थाने, फिर जो हुआ…

मामले की जांच जारी

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

 

Location :  Deoria

Published :  30 July 2026, 11:47 AM IST