
देवरिया में दर्दनाक हादसा (Img: Pinterest)
Deoria: बरहज थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी 50 वर्षीय उपेंद्र शर्मा की अज्ञात वाहन की ठोकर के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बताया जाता है कि उपेंद्र शर्मा पुत्र स्वर्गीय कपिल देव शर्मा वेल्डिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार की शाम वह दवा लेने के लिए करुअना चौराहे पर से दवा लेकर वापस घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें - Deoria News: रात के अंधेरे में किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया और घायल उपेंद्र शर्मा को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार वाहन चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
उपेंद्र शर्मा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सोनमती देवी और पुत्र नागेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार उपेंद्र ही परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
ये भी पढ़ें - Deoria Peace Committee Update: त्योहारों पर देवरिया में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति! DM मधुसूदन हुल्गी का सख्त निर्देश
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Location : Deoria
Published : 26 August 2026, 12:04 PM IST
Topics : Barhaj police crime news Deoria News UP News UP Police