
दिल्ली में कोचिंग छात्र सुरक्षा पर उठे सवाल (Img: AI Generated Image)
New Delhi: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और कार से पीछा करने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने मामले में शामिल बताए जा रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है और आगे की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 23 और 24 सितंबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। रात करीब साढ़े नौ बजे मुखर्जी नगर के हकीकत पार्क के पास एक छात्रा अपनी दोस्त के साथ थी। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सफारी कार में सवार कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्र टिप्पणी की और गाली-गलौज की।
शिकायत के मुताबिक, मामला सिर्फ कमेंटबाजी और गाली-गलौज तक नहीं रुका। आरोप है कि कार सवार युवकों ने छात्रा और उसकी दोस्त का पीछा करना शुरू कर दिया। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कार में खींचने की कोशिश की गई। इस दौरान दोनों छात्राएं डर गईं और उन्होंने पुलिस से वीडियो छात्रा की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से लोगों के शिकायत की।
ये भी पढ़ें- खिड़की का शीशा चीरकर सीने में उतरी गोली, जानिए उस रात मैनपुरी में ऐसा क्या हुआ कि दहल उठा पूरा परिवार
घटना से जुड़ा एक वीडियो छात्रा की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से लोगों के बीच चर्चा में आया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच तेज की और घटना में इस्तेमाल बताई जा रही कार की जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, जांच में कार का नंबर सामने आया। वाहन का पंजीकरण किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पाया गया, जबकि घटना के समय कार नमन नाम का युवक चला रहा था। पुलिस का कहना है कि नमन के साथ कार में दो-तीन अन्य युवक भी मौजूद थे।
मामले में मुखर्जी नगर थाने में FIR नंबर 390/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78, 79 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। ये धाराएं महिला से जुड़े अपराधों और उसकी गरिमा से संबंधित आरोपों में लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल बताए जा रहे युवकों को बाउंड डाउन किया गया है। पुलिस अब शिकायत, वीडियो और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- Maharajganj: “टोयोटा में छिपाकर ले जा रहे थे 225 बोतल शराब”, सोनौली बॉर्डर पर चेकिंग में खुला बड़ा राज
मुखर्जी नगर दिल्ली का प्रमुख कोचिंग इलाका है, जहां देशभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं। ऐसे में छात्रा के साथ कथित घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और छात्र खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और छात्रा की शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 24 September 2026, 1:56 PM IST