बरेली में मौत का तांडव! बड़े बाईपास पर आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, दो की मौत, एक का पैर कटा, कई घायल

बरेली के लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित बड़े बाईपास (जीरो प्वाइंट) पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 August 2026, 6:47 PM IST

Bareilly: तेज रफ्तार और एक पल की चूक ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे को मौत के मैदान में बदल दिया। बरेली के बड़े बाईपास (जीरो प्वाइंट) पर बुधवार दोपहर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत ने ऐसा खौफनाक मंजर पैदा किया कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। केबिन में लोग बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें एक का पैर कट गया। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और सड़क पर सेब व केले बिखर गए।

टक्कर इतनी भीषण कि ट्रकों के उड़ गए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ट्रक तेज रफ्तार में आमने-सामने आ रहे थे। अचानक हुई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन केबिन में फंसे लोगों को निकालना आसान नहीं था।

एक रात, 5 सर्राफा दुकानें और लाखों का माल साफ! CCTV भी उखाड़ ले गए चोर, रायबरेली में मचा हड़कंप

दो लोगों की मौके पर मौत

हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक एक घायल का पैर हादसे में कट गया है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

सड़क पर बिखर गए सेब और केले

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में एक ट्रक में सेब लदे थे, जबकि दूसरे ट्रक में कच्चे केले भरे हुए थे। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों का सामान सड़क पर बिखर गया। हाईवे पर फल फैल जाने और दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों के बीच सड़क जाम हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बरेली में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, दो विशाल सेवा शिविरों का शुभारंभ; भोजन से मेडिकल तक हर सुविधा

मध्य प्रदेश और हरियाणा नंबर के थे ट्रक

पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए ट्रकों में एक मध्य प्रदेश नंबर का था, जबकि दूसरा हरियाणा नंबर का था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक ट्रक दिल्ली की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा मुरादाबाद की दिशा से आ रहा था। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) हाईवे देवेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इसके बाद सड़क पर फैले मलबे और फलों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।

Location :  Bareilly

Published :  5 August 2026, 6:47 PM IST