Crime News kanpur: नदी में मिला महिला का शव… इलाके में सनसनी, पुलिस की कार्रवाई तेज

घटना की सूचना तत्काल मंगलपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए, जबकि पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 31 May 2026, 2:51 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी पुरवा गांव के पास से निकली सेगुर नदी के किनारे रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने नदी किनारे खड़े एक पीपल के पेड़ के नीचे अज्ञात महिला का शव फंसा हुआ देखा। शव की स्थिति देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

नदी में महिला का शव... पुलिस पहुंची घटनास्थल पर

घटना की सूचना तत्काल मंगलपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए, जबकि पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।

गायों का जानी-दुश्मन कानपुर देहात में गिरफ्तार, जानें कैसे बना करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला अपराधी

महिला का शव मिलने से ग्रामीणों में चर्चाएं तेज

प्रारंभिक जांच के दौरान महिला की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कई लोगों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंका गया होगा, जो बहकर पीपल के पेड़ के पास आकर फंस गया। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

कानपुर देहात में चप्पे-चप्पे पर नजर, बकरीद से पहले एडीजी-डीआईजी का फ्लैग मार्च

मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला का शव करीब आठ से दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण उसकी पहचान करना कठिन हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों सहित अन्य जनपदों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  31 May 2026, 2:51 PM IST