पोखरे में उतराता मिला महिला का शव, पूरे इलाके में मच गया हड़कंप; पुलिस के सामने कई सवाल

चंदौली के चकिया इलाके में काली जी मंदिर के पास स्थित पोखरे से महिला का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 July 2026, 2:09 PM IST

Chandauli: चंदौली जिले के चकिया नगर स्थित काली जी मंदिर पोखरे में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह जैसे ही लोगों ने पोखरे में शव देखा, मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- Mainpuri News: जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन से सियासी संग्राम! सपा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

महिला की हुई पहचान

पुलिस जांच के दौरान महिला की पहचान चकिया कोतवाली क्षेत्र के ढूंहीसुही गांव निवासी के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Sonbhadra News: सिंचाई करते वक्त हुई एक चूक… और हमेशा के लिए उजड़ गया पूरा परिवार

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Chandauli

Published :  27 July 2026, 2:09 PM IST