
होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत (Img: AI Generated Image)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकांठपुर गांव में एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह उनका शव घर के बरामदे में तख्त के नीचे पड़ा मिला। कान से खून निकलता देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
दरअसल, मृतक की पहचान विजय कुमार भारती (52) निवासी श्रीकांठपुर के रूप में हुई है। वह होमगार्ड विभाग में तैनात थे और वर्तमान में उनकी ड्यूटी अलीनगर थाने में लगी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम वह ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौटे थे। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने के बाद वह सोने चले गए।
बुधवार अलसुबह जब परिजन जागे तो विजय कुमार कहीं दिखाई नहीं दिए। तलाश करने पर उनका शव घर के बरामदे में तख्त के नीचे पड़ा मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके कान से खून निकल रहा था। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
Chandauli: गंगा की गोद से फिर निकला रहस्यमयी शिवलिंग! 11 दिन में दूसरी बार मिला अद्भुत स्वरूप
घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
होमगार्ड जवान की अचानक हुई मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कान से खून निकलने के कारण मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
Chandauli: अचानक कोतवाली पहुंचे DIG, फिर जो देखा उससे मच गई हलचल
बबुरी थानाध्यक्ष किशोर मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Location : Chandauli
Published : 24 June 2026, 4:07 PM IST
Topics : Chandauli crime news UP News