जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय दबंग सुनील गुप्ता अपने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ दुकान पर पहुंचे और दुकान मालिक तथा उनके बेटों को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी।

चंदौली में मिठाई की दुकान पर दबंगई
Chandauli: जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय दबंग सुनील गुप्ता अपने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ दुकान पर पहुंचे और दुकान मालिक तथा उनके बेटों को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़िता सुनीता निगम ने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 8 बजे सुनील गुप्ता अपने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। इस दौरान दुकान पर मौजूद लोग भयभीत हो गए।
पीड़िता के अनुसार, सुनील गुप्ता काफी समय से उनसे दुकान किराए पर देने के लिए दबाव बना रहे थे। जब सुनीता निगम ने दुकान किराए पर देने से मना कर दिया, तब से वह उनसे नाराज चल रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि इसी कारण वह कई बार दुकान पर आकर हंगामा कर चुके हैं और गाली-गलौज करते रहते हैं।
चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर दबंगई का मामला सामने आया। आरोप है कि सुनील गुप्ता अपने बेटे और एक अन्य के साथ दुकान पर पहुंचे और दुकान मालिक व उनके बेटों को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। पूरी घटना दुकान के CCTV में कैद। #Chandauli #UPNews pic.twitter.com/pCtYh8EWfE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 16, 2026
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में आरोपी और उसके साथ आए लोग दुकान पर पहुंचकर धमकी देते और अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। पीड़िता ने इस वीडियो को पुलिस को भी उपलब्ध कराया है।
मुजफ्फरनगर में पुलिस का ख़ौफ, शिकारी बोला साहब मुझे गिरफ्तार कर लो…
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सुनील गुप्ता अक्सर खुद को मुगलसराय क्षेत्र के भाजपा विधायक का करीबी बताकर लोगों पर दबाव बनाता है और इसी के सहारे इलाके में दबंगई करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनील गुप्ता पहले भी पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा कर अतिक्रमण कर चुका है। इसके बावजूद वह लगातार इलाके में दबंगई करता रहता है।
घटना के बाद पीड़िता सुनीता निगम ने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुगलसराय कोतवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।