चहनिया चौराहे पर सरेआम ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’! जानिए चंदौली की इस खौफनाक वारदात का क्या हुआ अंजाम

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित चहनिया चौराहे पर दिनदहाड़े मारपीट और पिस्टल लहराने की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 July 2026, 4:52 PM IST

Chandauli: जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया कस्बे में दिनदहाड़े मारपीट और पिस्टल लहराने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। चहनिया चौराहे पर बुलेट सवार तीन युवकों ने एक पिकअप चालक के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति से भी हाथापाई की गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पिस्टल लहराने से मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपियों ने पिस्टल भी लहराई, जिससे चौराहे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।

Chandauli: मामूली बात पर सुलग उठा विवाद, घर की दहलीज पार कर लड़कियों तक पहुंची मारपीट की आंच

पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधान ने क्षेत्र की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप कर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Chandauli News: अधिवक्ता उपेंद्र सिंह से बदसलूकी पर भड़के कोर्ट के सूरमा, प्रशासन ने ऐसे शांत कराया वकीलों का गुस्सा

सीओ बोले- कानून के अनुसार होगी कार्रवाई

सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Chandauli

Published :  10 July 2026, 4:52 PM IST