Chandauli: मामूली बात पर सुलग उठा विवाद, घर की दहलीज पार कर लड़कियों तक पहुंची मारपीट की आंच

चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। लड़कियों से भी मारपीट का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 3 July 2026, 8:00 PM IST
google-preferred

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने लड़कियों के साथ भी मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी नहीं बख्शा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विवाद के दौरा जमकर हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने लड़कियों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

Chandauli: भीड़ में चुराते थे बाइक फिर बदल देते नंबर प्लेट, जानें कैसे हुआ अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

परिजनों से भी मारपीट

पीड़ित परिवार का कहना है कि जब परिजन विवाद शांत कराने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Chandauli: गंगा की गोद से फिर निकला रहस्यमयी शिवलिंग! 11 दिन में दूसरी बार मिला अद्भुत स्वरूप     

तीन लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा

पीड़ित परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Chandauli

Published :  3 July 2026, 8:00 PM IST

Advertisement