गोरखपुर के गर्ल्स हॉस्टल में कैमरा कांड! टॉयलेट की तरफ था मोबाइल का कैमरा, जांच में मिले वीडियो

गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में बाथरूम के अंदर मोबाइल कैमरा ऑन हालत में मिलने का मामला सामने आया है। छात्राओं का आरोप है कि मोबाइल में कई छात्राओं के वीडियो मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल कब्जे में ले लिया। कैंट पुलिस ने हॉस्टल की वार्डन आरती सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 September 2026, 3:08 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मोबाइल कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया। कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा को बाथरूम के अंदर टीन शेड में छिपा हुआ एंड्रॉयड मोबाइल दिखाई दिया। आरोप है कि मोबाइल का कैमरा ऑन था और उसका रुख बाथरूम की तरफ किया गया था। मोबाइल की जांच में कई छात्राओं के वीडियो मिलने का भी दावा किया गया है। मामला सामने आने के बाद हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं में आक्रोश फैल गया।

बाथरूम में मोबाइल देखकर उड़ गए छात्रा के होश

जानकारी के मुताबिक मोहद्दीपुर स्थित उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में करीब 20 कमरों में 26 छात्राएं रहती हैं। इनमें अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राएं भी शामिल हैं। बताया गया कि 8 सितंबर की रात एक छात्रा बाथरूम गई थी। इसी दौरान उसकी नजर टीन शेड में रखे एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर पड़ी। छात्रा के मुताबिक मोबाइल का कैमरा ऑन था और उसे बाथरूम की तरफ रखा गया था।

गोरखपुर में शादी का वादा कर शुरू हुई कहानी, फिर सामने आया ऐसा आरोप कि पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

मोबाइल में वीडियो मिलने का दावा

छात्राओं ने मोबाइल को चेक किया तो उसमें बाथरूम से जुड़े कई वीडियो मिलने का दावा सामने आया। इसके बाद हॉस्टल में हंगामा शुरू हो गया। छात्राओं ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देने का फैसला किया। छात्राओं की ओर से डायल-112 पर सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही पुलिस टीम हॉस्टल पहुंची।

आधी रात पुलिस पहुंची हॉस्टल

सूचना मिलने के बाद रात करीब 12 बजे पीआरवी और कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्राओं से घटना की जानकारी ली और उस मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया, जिसे बाथरूम में कैमरा ऑन हालत में पाए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस अब मोबाइल और उसमें मौजूद सामग्री की जांच कर रही है। जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि मोबाइल किसका था, उसे बाथरूम में किसने रखा और कथित वीडियो कब और कैसे रिकॉर्ड किए गए।

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराता था! गोरखपुर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

वार्डन के खिलाफ FIR, जांच जारी

मामले में कैंट पुलिस ने हॉस्टल की वार्डन आरती सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी जांच के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि मोबाइल बाथरूम में किसने रखा था और पूरे मामले में वार्डन की क्या भूमिका थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  10 September 2026, 3:08 PM IST