मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के दबंगों पर पति और पुत्र से मारपीट का आरोप लगाया है। मोबाइल चोरी के झूठे आरोप के बाद परिवार को धमकाने और घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।

महिला का आरोप
Mainpuri: भोगांव इलाके से दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गांव के कुछ लोगों ने पहले एक युवक पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाया, फिर कथित तौर पर उसे थाने तक पहुंचाया गया और अब परिवार का आरोप है कि घर में घुसकर पति-पुत्र के साथ मारपीट की गई। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं और उन्हें जान का खतरा है।
मामला मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित महिला के मुताबिक दिसंबर में गांव के कुछ लोगों ने उसके पुत्र पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इस आरोप के आधार पर युवक को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। परिजनों का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। जिससे वह काफी डरा-सहमा घर लौटा। महिला का यह भी आरोप है कि दबंगों ने उसे धमकाया और जबरन कहलवाया कि उसके बेटे ने चोरी की है।
Mahashivratri 2026: मैनपुरी में व्रत, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन के बीच धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि
महिला का आरोप
महिला का आरोप है कि आरोप लगाने वाले लोग लगातार उसके बेटे को धमका रहे थे और जान से मारने की बात कह रहे थे। परिवार डर के साए में जी रहा था, तभी 16 फरवरी की रात करीब आठ बजे हालात और बिगड़ गए।
पीड़िता के अनुसार नामजद आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके पति के साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे परिवार में डर और नाराजगी दोनों है।
मैनपुरी में रामगोपाल यादव का हमला, ट्रेड डील और बजट पर केंद्र को घेरा; जानिये क्या कहा?
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उनके असामाजिक तत्वों से संबंध हैं, जिससे परिवार को लगातार खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।