
सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत (IMG: Dynamite News)
New Delhi: दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके से रविवार दोपहर बड़ी खबर सामने आई है। नई दिल्ली के मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन इलाके में अचानक एक इमारत ढह गई। इमारत गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। फिलहाल बचाव दल मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।
फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे सत्य निकेतन इलाके से इमारत ढहने की सूचना मिली। विभाग को करीब 13:33 से 13:34 बजे के बीच 'घर ढहने' के प्रकार की कॉल प्राप्त हुई थी। कॉल मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। मौके पर पहुंचने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
मां मैं सुबह उठ नहीं सकूंगा! चैन की नींद बनी मौत का बिछौना, दिल्ली के वेलकम इलाके में दर्दनाक हादसा
Delhi Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू#Delhi #SatyaNiketan #BuildingCollapse #rescue #ViralVideo #DynamiteNews @DelhiPolice pic.twitter.com/qmyyzZVVfA
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 6, 2026
इमारत के अचानक गिरने के बाद उसके मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मलबे में कितने लोग फंसे हैं या किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेस्क्यू टीम बेहद सावधानी के साथ मलबा हटाने में जुटी है, ताकि अगर कोई व्यक्ति अंदर फंसा हो तो उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई है। आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने और बचाव अभियान के लिए रास्ता साफ रखने का प्रयास कर रहे हैं। फायर डिपार्टमेंट की टीमें लगातार मलबे की जांच कर रही हैं।
Location : New Delhi
Published : 6 September 2026, 2:19 PM IST
Topics : Building Collapse Delhi Delhi Building Collapse Delhi Fire Department Delhi News Satya Niketan