
बदायूं में दिनदहाड़े बाइक चोरी (Img: Dynamite News)
Budaun: बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की एक वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि चोरी कोई रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिनदहाड़े हुई। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक चोर बाइक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पुराने डाकखाने वाली गली, पुलिस परेड ग्राउंड के सामने रहने वाले सुंदरम शर्मा एक्सिस बैंक में कर्मचारी हैं। उन्होंने अपनी काले रंग की Splendor बाइक नंबर UP24AS7721 बैंक शाखा के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह बैंक से बाहर निकले तो बाइक अपनी जगह से गायब थी।
बाइक गायब देखकर सुंदरम शर्मा ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस थाने में प्रार्थना पत्र देकर बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई।
ये भी पढ़ें- Haldwani: एक थप्पड़ ने बदल दिया पूरा माहौल, MBPG कॉलेज में चुनाव से पहले दो गुट भिड़े
मामले में सबसे अहम सुराग CCTV फुटेज है। बताया जा रहा है कि कैमरे में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है और फुटेज में चोर बाइक लेकर जाता हुआ साफ नजर आ रहा है। अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें- ‘ये चमत्कार ही तो है!’ ऑटो में रह गई थी जिंदगी भर की कमाई, जानिए कैंट पुलिस ने कैसे पलटी बाजी
दिनदहाड़े बैंक के सामने से बाइक चोरी होने की घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में दिख रहे संदिग्ध तक पुलिस कब पहुंचती है और चोरी की बाइक बरामद होती है या नहीं, इस पर सभी की नजर है।
Location : Budaun
Published : 22 August 2026, 8:56 PM IST
Topics : Axis Bank bike theft Budaun News Civil lines UP News