
बदायूं में दर्दनाक हादसा (Img: Pinterest)
Budaun: बदायूं जिले के आसफपुर कस्वा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबकर 60 वर्षीय हीरालाल पुत्र रामचरण की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार हीरालाल घर से निकले थे। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि वह गांव के पास स्थित तालाब के पास गए थे। परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी।
ये भी पढ़ें - Budaun: मौत के बाद मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्यों प्रताड़ित की जा रही थी विवाहिता?
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जोगेंद्र बालियान और पीआरबी टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हीराल को तालाब से बाहर निकाला और तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं।
हीरालाल की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी नन्ही देवी का बार-बार बेहोश हो जाना और पांच बेटों व एक बेटी का बिलखना देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों के मुताबिक हीरालाल शराब पीने के आदी थे। पहले भी वह कई बार नशे की हालत में इसी तालाब में गिर चुके थे, लेकिन इस बार उन्हें बचाया नहीं जा सका।
ये भी पढ़ें - Budaun News: हाईटेंशन टावर पर लटका मिला युवक का शव, बिजली लाइन कटवाकर उतारा; जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी जोगेंद्र बालियान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Location : Budaun
Published : 12 August 2026, 1:48 PM IST
Topics : Budaun Police Budaun News crime news UP News