हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Bihar: बिहार के मधुबनी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे, पांच बच्चों की मां अपने प्रमी के साथ रातों रात फरार हो गयी। महिला का पति घटना के बाद से ही सदमें में है, वहीं मासूम बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हैं।
धनहा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली प्रेम कहानी सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है। यहां एक महिला, जो पांच बच्चों की मां है, अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का प्रेमी भी खुद पांच बच्चों का पिता है। दोनों के इस कदम से कुल दस मासूम बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पीड़ित महिला के पति ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी 9 जुलाई को धवहिया गांव के रहने वाले बाबूनंद यादव के साथ फरार हो गई। महिला जाते-जाते घर में रखे गहने, बेटी की शादी के लिए जमा की गई नकदी और कीमती कपड़े भी साथ ले गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महिला के पति, जो एक मजदूर हैं और काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबूनंद यादव न केवल उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया, बल्कि उन्हें अब जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
पीड़ित का कहना है कि उनकी बेटी की शादी तय हो चुकी थी और उसकी तैयारियां जोरों पर थीं। अब इस घटना के बाद न केवल घर का माहौल खराब हो गया है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक संकट भी गहराता जा रहा है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। दोनों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही महिला को बरामद करने का दावा किया गया है।
समाज में चर्चा
इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एक तरफ लोग इसे "प्रेम की आज़ादी" का नाम दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर इसे परिवार और बच्चों की अनदेखी और गैर-जिम्मेदाराना हरकत भी बताया जा रहा है।
Location : Madhubani
Published : 18 July 2025, 2:01 PM IST
Topics : abscond bihar Bihar News couple Crime News Madhubani family Madhubani Madhubani News mother