
दीपिका नागर का ससुराल
Noida: ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चर्चित दीपिका नागर मौत मामले में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी कर ली है। चौथी गिरफ्तारी दीपिका की सास की है। पुलिस ने दीपिका की सास पूनम तंवर को गिरफ्तार किया है। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में स्थित कूड़ीखेड़ा गांव की निवासी दीपिका नागर की शादी ग्रेटर नोएडा में ही स्थित जलपुरा गांव में ऋतिक तंवर के साथ करीब 14 महीने पहले हुई थी। बीते 17 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे दीपिका की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
इस मामले में दीपिका के मायके वालों ने ऋतिक और उसके पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में दीपिका के पति ऋतिक, ससुर, चाचा ससुर और सास पूनम को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि हादसे के बाद से ही दीपिका के घर पर ताला लगा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर दीपिका के परिजनों का कहना है कि उनको इंसाफ चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा या उम्रकैद होनी चाहिए।
Location : Greater Noida
Published : 20 May 2026, 4:26 PM IST