Kanpur Dehat News: पुलिस के हांथ लगा सीसीटीवी फुटेज… 24 घंटे के अंदर शातिर हुआ गिरफ्तार

कानपुर देहात के डेरापुर में ट्रैक्टर बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से छह चोरी की बैटरियां बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 June 2026, 6:59 PM IST

Kanpur Dehat: डेरापुर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर बैटरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह चोरी की बैटरियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ कानपुर नगर और कानपुर देहात में पहले से आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से हुई थी बैटरी चोरी

जानकारी के अनुसार, डेरापुर कोतवाली क्षेत्र के जरौली गांव निवासी रोहित कटियार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात उनका ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात चोर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव निवासी संदीप कुमार बैटरी चोरी करते हुए दिखाई दिया।

कानपुर देहात में सनसनी: सड़क किनारे खेत में मिला युवक का शव, ग्रामीणों का शक…

सीसीटीवी कैमरे से हुई शातिर चोर की पहचान

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण किया और आरोपी की पहचान की पुष्टि की। इसके बाद उसकी तलाश में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस को मिला इनपुट... फिर हो गई गिरफ्तारी 

मुखबिर की सूचना पर डेरापुर पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को कौरौवा से होते हुए हराना हाईवे पुल बंबा इटावा-कानपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से छह चोरी की बैटरियां बरामद हुईं।

गायों का जानी-दुश्मन कानपुर देहात में गिरफ्तार, जानें कैसे बना करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला अपराधी

पकड़े गए आरोपी की पुलिस ने आपराधिक कुंडली खंगाली

पुलिस पूछताछ में आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ कानपुर नगर और कानपुर देहात जनपदों में चोरी समेत विभिन्न धाराओं के कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारी ने किया चोरी का खुलासा

डेरापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर बैटरी चोरी की शिकायत मिलने पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद बैटरियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  1 June 2026, 6:59 PM IST