स्कूल से 1 किमी पहले बड़ा हादसा! वैन और बाइक में जोरदार टक्कर, एलकेजी छात्र जख्मी, चकनाचूर हुआ शीशा

बस्ती में करीब 10 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। वैन का शीशा चकनाचूर हो गया और एलकेजी का एक छात्र घायल हो गया। गनीमत रही कि बाकी बच्चे सुरक्षित बच गए।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 12 October 2026, 2:03 PM IST
google-preferred

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल वैन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में न्यू सनराइज कॉन्वेंट स्कूल के एलकेजी के छात्र रौनक को चोटें आईं। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि वैन में सवार अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वैन का शीशा चकनाचूर हो गया।

स्कूल से एक किलोमीटर पहले हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया फार्म स्थित न्यू सनराइज कॉन्वेंट स्कूल की वैन सोमवार सुबह करीब आठ बजे बच्चों को लेकर लौट रही थी। स्कूल से लगभग एक किलोमीटर पहले वैन की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वैन का शीशा टूट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय वैन में करीब 10 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में एलकेजी के छात्र रौनक को चोटें आईं।

बस्ती से रोंगटे खड़े करने वाली खबर: 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

घायल छात्र अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद घायल छात्र रौनक को तत्काल निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद वैन में सवार बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित हो गए।

यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले; बाराबंकी, बस्ती, बलिया, मऊ, हापुड़ समेत कई जिलों को मिले नए एसपी; देखिये सूची

हालांकि, राहत की बात यह रही कि अन्य बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। वैन का शीशा टूटने से टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के कारणों और बाइक की गति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Location :  Basti

Published :  12 October 2026, 2:03 PM IST

Advertisement