कौशांबी में बड़ा सड़क हादसा: बच्चों से भरा विक्रम सड़क पर पलटा, 4 घायल और 2 की हालत नाजुक
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रहा विक्रम चलौली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।