
धनेटा रेलवे क्रॉसिंग पर बिछी लाश (Img: AI & Dynamite News)
Bareilly: बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र स्थित धनेटा रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास गुरुवार दोपहर अप रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला किसी चलती ट्रेन से गिर गई होगी, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Bareilly News: नाश्ता लेकर लौट रहे थे मासूम चचेरे भाई-बहन, रास्ते में काल बनकर गिरी जर्जर दीवार
फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेज दी है और सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Bareilly
Published : 3 July 2026, 7:55 PM IST