Balrampur: मोमोज खाकर लौट रहे युवक पर क्यों टूटा दबंगों का कहर, जानिए कैसे सरेआम कानून-व्यवस्था की उड़ी धज्जियां

बलरामपुर के पहलवारा मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट का मामला सामने आया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को भी धमकी दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Balrampur: उत्तर प्रदेश के जिले बलरामपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा में आपसी रंजिश के चलते एक युवक से सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाजार से घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर तीन युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाजार से लौटते समय किया हमला

जानकारी के अनुसार, मेदानी बाबा मंदिर के पास रहने वाले पुरुषोत्तम मणि तिवारी का पुत्र आदित्यमणि तिवारी बाजार से मोमोज खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद सूजल गुप्ता, सत्यम गुप्ता और परचून पाण्डेय ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर तीनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

Balrampur News: एडमिशन के सफर को आसान बनाने के लिए आगे आई ABVP, MLK कॉलेज के गेट पर खुली स्पेशल Help Desk

बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को भी धमकाया

बेटे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पिता पुरुषोत्तम मणि तिवारी ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

Balrampur News: ढाई साल बाद खुला खौफनाक राज, हत्या के बाद नदी में फेंका शव, फिर सोशल मीडिया पर देने लगा चकमा

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर लिखित शिकायत दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Balrampur

Published :  12 July 2026, 5:46 PM IST

Advertisement