
दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत (Img: Dynamite News)
Balrampur: गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के चिरकुटिया बाजार के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, तय्यब पुर परसौना गांव के रहने वाले जाबिद उर्फ आबू सहमा अपनी मोटरसाइकिल से डीजल लेने जा रहे थे। इसी दौरान चिरकुटिया बाजार के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में जाबिद और दूसरी बाइक पर सवार नगवा गांव निवासी रौनक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Balrampur: गुनाह किया तो बचना मुश्किल, दुष्कर्म के दो दोषियों को मिली ये सजा
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को एम्बुलेंस से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Balrampur: उम्मीद छोड़ चुके थे लोग, तभी पुलिस ने किया ऐसा काम की खिल उठे कई चेहरे
प्रारंभिक जांच में पुलिस तेज गति और लापरवाही को दुर्घटना की मुख्य वजह मान रही है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद से दोनों गांवों में मातम छा गया है। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर दुख जताते हुए प्रशासन से रफ्तार पर रोक लगाने और प्रमुख मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
Location : Balrampur
Published : 15 August 2026, 5:42 PM IST
Topics : balrampur news UP News UP Road Accident