बिना कागजात के सड़कों पर चल रहा था कौन सा बड़ा खेल? बलरामपुर में खनन निरीक्षक के इस ताबड़तोड़ एक्शन ने मचाया हड़कंप

बलरामपुर में रात के अंधेरे में खनन विभाग ने अचानक चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान छह वाहनों पर कार्रवाई हुई, पांच पर 1.64 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया, जबकि एक वाहन सीज कर दिया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 September 2026, 7:39 PM IST

Balarampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध खनन और खनिजों के गैर-कानूनी परिवहन पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के कड़े निर्देशों पर खनन विभाग की टीम ने रात के अंधेरे में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफिया और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

खनिज लदे वाहनों के दस्तावेजों की जांच

​रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान सड़कों पर दौड़ रहे खनिज लदे वाहनों के कागजात और उनकी वैधता को जांचा गया। पड़ताल में अनियमितता और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कुल 06 वाहनों पर शिकंजा कसा गया।

आखिर कहां जा रही थी पटाखों से भरी यह गाड़ी? बलरामपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से हिल गए तस्कर

पांच वाहनों पर 1.64 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

कार्रवाई का ब्योरा देते हुए अधिकारियों ने बताया कि जांच में दोषी पाए गए 05 वाहनों पर कुल ₹1,64,240 का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, गंभीर उल्लंघन के मामले में 01 वाहन को सीज कर कोतवाली नगर थाने के सुपुर्द कर दिया गया।

नियम तोड़े तो होगी और कड़ी कार्रवाई

खनन निरीक्षक मोहम्मद हलीम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन अवैध खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। खनिजों का परिवहन केवल नियमानुसार और वैध दस्तावेजों के साथ ही होना चाहिए। बिना कागजात या निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज ले जाने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसा ही अभियान जारी रहेगा।

चलती डीसीएम में मासूम से दरिंदगी: बलरामपुर पुलिस की घेराबंदी में भागे दोनों आरोपी, मुठभेड़ में टूटे पैर

रात में भी जारी रहेगी सरप्राइज चेकिंग

​प्रशासन ने साफ कर दिया है कि रात के समय सरप्राइज चेकिंग और निगरानी का यह सिलसिला लगातार चलेगा, ताकि जिले में पारदर्शी और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही खनन गतिविधियां संचालित हो सकें।

Location :  Balrampur

Published :  22 September 2026, 7:39 PM IST