असली मालिक को रखा अंधेरे में, कूटरचित कागजात से जमीन कब्जाने वाले दो शातिर जालसाज बलरामपुर में दबोचे गए

बलरामपुर के उतरौला में फर्जी दस्तावेज तैयार कर कीमती जमीन हड़पने वाले दो शातिर भाइयों चेतन और हरीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मधपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर इस बड़े धोखाधड़ी के खेल का पर्दाफाश किया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 2 August 2026, 3:59 PM IST

Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में दूसरों की कीमती जमीनों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने एक बहुत बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। उतरौला थाना क्षेत्र की पुलिस ने आपराधिक साजिश रचकर असली भू-स्वामी को पूरी तरह अंधेरे में रखने और छल-कपट के जरिए जमीन का बैनामा व दानपत्र कराने वाले दो शातिर आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

इस सनसनीखेज फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब गोकुला माफी गांव की रहने वाली हाजिरा खातून ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ दबंग और शातिर किस्म के लोगों ने एक राय होकर उनके खिलाफ गहरी साजिश रची।

आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से छल-कपट का सहारा लिया और विभागीय दस्तावेजों में फेरबदल करते हुए फर्जी व कूटरचित कागजात तैयार कर लिए। इन जालसाजों ने असली मालिकाना हक को पूरी तरह छिपाते हुए पीड़िता कीमती जमीन अवैध रूप से अपने नाम हस्तांतरित करवा ली थी।

Balrampur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, फिर हुआ ऐसा खुलासा कि रेलवे स्टेशन से दबोचा गया आरोपी!

एसपी विकास कुमार के कड़े निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इस घटना का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और उतरौला कोतवाली पुलिस को कड़े निर्देश देते हुए जालसाजों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

एसपी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में उतरौला कोतवाली पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ाई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए इलाके में अपना जाल बिछा दिया, जिससे आरोपियों के छिपने के ठिकानों की सटीक जानकारी मिल सके।

महराजगंज में मचा कोहराम, मनहूस पोखरे ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन किशोरों की डूबकर दर्दनाक मौत; गांव में मातम

मधपुर पुलिया के पास बिछाया गया जाल, दोनों भाई गिरफ्तार

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर उतरौला पुलिस ने मधपुर पुलिया के पास एक प्रभावी घेराबंदी की। पुलिस की इस दबिश से शातिर जालसाजों को भागने का मौका नहीं मिला।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और कूट रचित दस्तावेज तैयार करने के मुख्य आरोपियों- चेतन उर्फ महेश तथा उसके भाई हरीश उर्फ सोनू (निवासी ग्राम गोकुला माफी) को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनके इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगाला।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि जिले में फर्जी दस्तावेज बनाकर आम जनता और किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने या धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  Balrampur

Published :  2 August 2026, 3:55 PM IST