
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Ballia: उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव में गुरुवार रात पाटीदारों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के बाद चाकूबाजी में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक भाई की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति सामान्य होने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर की रात करीब 10 बजे सोनाडीह गांव में अमरेश बहादुर सिंह, पुत्र स्व. जितेंद्र सिंह, और उनके भाई मंजेश सिंह का पाटीदार रामकरण सिंह के परिवार के लोगों से विवाद हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रामकरण सिंह किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। दोनों भाइयों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसी दौरान रामकरण सिंह और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई चाकूबाजी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमले में अमरेश और मंजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी उभांव (सियर) पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर कर दिया गया।
मऊ में उपचार के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मंजेश सिंह की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।
मुजफ्फरनगर में सपा नेता की 5 दिन से नजरबंदी पर बवाल, जिया चौधरी पहुंचीं घर; पुलिस के खिलाफ लगाए नारे
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक अमरेश बहादुर सिंह की पुत्री की तहरीर पर पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
चोरी की वारदात का खुलासा: बृजमनगंज पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
Location : Ballia
Published : 11 September 2026, 8:02 AM IST