Agra: खेत में सो रहे हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिला शव; फतेहाबाद में मचा हड़कंप

फतेहाबाद में खेत पर सो रहे प्रेमवीर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहे प्रेमवीर पर रात में धारदार हथियार से हमला किया गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 October 2026, 11:12 AM IST

Agra: फतेहाबाद क्षेत्र में खेत में सो रहे 35 वर्षीय प्रेमवीर की हत्या से सनसनी फैल गई। प्रेमवीर खेत में नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान रात में किसी अज्ञात हमलावर ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर वार के चलते प्रेमवीर की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह खेत पहुंचे ग्रामीणों के उड़े होश

गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो उनकी नजर चारपाई के पास पड़े खून से लथपथ शव पर गई। शव देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: वाराणसी से दर्शन कर लौट रही कार ट्रक से भिड़ी, ठेकेदार की मौत और एक गंभीर

पुलिस ने शुरू की छानबीन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल और उसके आसपास से भी संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सीतापुर: मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगते ही अधेड़ की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा और किया हंगामा

प्रेमवीर का आपराधिक इतिहास भी पुलिस की जांच का हिस्सा है। फिलहाल हत्या के कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस की जांच जारी है। मामले में पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ घटनास्थल से मिले सुरागों को भी खंगाल रही है।

Location :  Agra

Published :  1 October 2026, 11:12 AM IST