देवरिया में शादी का झांसा, संबंध और धर्म परिवर्तन का आरोप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय खुशरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला की तहरीर पर 10 सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ था।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 12 September 2026, 5:23 PM IST

Deoria: शादी का झांसा देकर महिला से कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में देवरिया की तरकुलवा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की लिखित तहरीर के आधार पर 10 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना चल रही थी और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, इस मामले में महिला की ओर से लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर 10 सितंबर को तरकुलवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तहरीर में महिला ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

सिर्फ टेक्नोलॉजी और AI से नहीं होगा विकास, रोजगार और स्वरोजगार भी जरूरी: देवरिया सांसद शशांक मणि के दो टूक

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ धारा 69, 115(2), 352, 351(3), 127(2), 319(2) बीएनएस और धारा 5(3) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

उफ! ‘बार-बार गोरखपुर रेफर होने से मरीज परेशान’ देवरिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा, उठाई ये मांगें

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरसिया गोठा मोड़ पुलिया के पास पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी खुशरुद्दीन को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की और अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Location :  Deoria

Published :  12 September 2026, 5:23 PM IST