
21 साल का युवक गिरफ्तार (IMG: Dynamite News)
Deoria: देवरिया में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। खामपार थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का Samsung Galaxy A17 मोबाइल फोन और 1,070 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से भी खामपार और भाटपाररानी थाने में मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, देवरिया पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी के पर्यवेक्षण में खामपार पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केरवनिया पुल के पास घेराबंदी की।
देवरिया में सनसनीखेज हादसा: पोखरे में नहाते समय डूबा युवक, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुलिस का कहना है कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से Samsung Galaxy A17 मोबाइल फोन और 1,070 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल और नकदी खामपार थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित हैं। इस मामले में खामपार थाने में मु0अ0सं0 221/2026 के तहत धारा 305(क) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है।
देवरिया फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले में दिल्ली पुलिस की एंट्री, CMO कार्यालय में घंटों पूछताछ
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार भोला यादव के खिलाफ खामपार और भाटपाररानी थानों में पहले से भी अभियोग दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद सामान के संबंध में आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Location : Deoria
Published : 20 September 2026, 7:43 PM IST