
गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार (IMG: Dynamite News)
Maharajganj: फरेंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.675 किलोग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा के अलावा एक प्लैटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बरामद बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP56W4439 बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम सिंह (37) पुत्र बद्रीप्रसाद चौधरी के रूप में हुई है। वह फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवत नगर, परसिया टोला कुड़ीयहवा का रहने वाला बताया गया है। पुलिस का कहना है कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.675 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। मामले में बरामद सामान को मुकदमे में शामिल किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मामले में थाना फरेंदा में मु0अ0सं0 261/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व फरेंदा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने किया। टीम में उपनिरीक्षक कलीमुल्ला खान, हेड कांस्टेबल बुद्धिसागर चौधरी, कांस्टेबल वेदप्रकाश, पवन यादव, रिक्रूट कांस्टेबल अमन सिंह और रिक्रूट महिला कांस्टेबल अर्चना शामिल रहीं।
Location : Maharajganj
Published : 21 September 2026, 5:05 PM IST