
प्रतीकात्मक छवि (Source Internet)
Mumbai: धनतेस पर भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त उझाल मारी। निवेसकों के लिवाली के कारण सेंसेक्स 8 माह के उत्तम 81028.02 अंक पर जबकि निफ्टी भी 25 हजार के ऊपर जाकर 25030.35 अंक पर बंद हुआ। आज बेंकिंग और फाइनैंशियल सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी हुई। आईटी सेक्टर ने भी दम दिखाया तो आटो सेक्टर ने भी उछाल मारी। BSE FMCG में हल्की तेजी देखने को मिली, तो BSC Metals में 319.33 अंक की बढ़ोतरी हुई।
यूरोपीय मार्केट में अच्छी खासी गिरावट देखी गई, जबकि अमेरिकी बाजार भी गिरावट में रहे। डॉउ जोन्स फ्यूचर्स में 500 अंक से ज्यादा गिरावट तो नैस्डैक में 1400 से ज्यादा अंकों की गिरावट रही।
भारतीय शेयर मार्केट में आज सुबह निफ्टी 24538 अंक पर खुला, लेकिन 24388 अंक नीचे गिरने के बाद संभल गया और वहीं से मार्केट ने तेजी पकड़ी। बैकिंग सेक्टरों में जबरदस्त खरीदारी शुरू होने से मार्केट ने पलटी मारी। 57773.65 अंक पर खुलते ही मार्केट नीचे की ओर भागने लगा और लुढ़कते हुए 57320.80 पहुंच गया। यहीं से बैकिंग सेक्टर में खरीदारी चालू हुई और तेजी से बढ़ते हुए 59086 अंक पर जा पहुंचा, जो आज का उत्तम रहा। बैंकिग सेक्टरों में ICICI Bank में 4.75 की उछाल मारते हुए सबसे ज्यादा तेजी दिखाई। वहीं, HDFC Bank ने भी दम भरा। hdfc bank में 3.72 की तेजी देखी गई। भारतीय Airtel ने 2.45 की तेजी के साथ 2107.20 रुपये पर बंद हुआ।
IT sector में भी हल्की-फुल्की तेजी देखी गई। आईटी सेक्टर 33270.15 अंक में खुलने के बाद लुडक गया और 32727.05 छूने के बाद वापस लौटा और 33616.20 अंक पर बंद हुआ। आईटी सेक्टर के Infosis, HCL Tec और एमफैसिस में तेजी देखी गई, जबकि कोफोर्ज एलटीएम गिरावट में रहे।
2 मार्च 2026 के बाद पहली बार निफ्टी 23800 अंक को पार करते हुए 6 महीने के उत्तम स्तर पर बंद हुआ। उम्मीद की जा रही है AI की रैली कुछ धीमी होगी तो भारत में विदेशी निवेशकों की वापसी हो सकती है।
निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 3.22 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी फाइनैंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 2.57 फीसदी और निफ्टी बैंक में 2.27 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी IT, निफ्टी फार्मा और निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।
Location : Mumbai
Published : 6 November 2026, 5:05 PM IST
Topics : Business News Nifty shares Stock Update stock market