

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने IMPS के जरिए ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने के नियमों में बदलाव किया है। 15 अगस्त से रिटेल ग्राहकों और 8 सितंबर से कॉर्पोरेट ग्राहकों पर लागू होंगे नए शुल्क। जानें पूरी डिटेल।
भारतीय स्टेट बैंक (Img: Google)
New Delhi: अगर आपका अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है और आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक SBI ने IMPS (इमीडिएट पेमेंट सर्विस) के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव रिटेल कस्टमर्स के लिए 15 अगस्त 2025 से और कॉर्पोरेट कस्टमर्स के लिए 8 सितंबर 2025 से लागू होंगे।
अब ऑनलाइन ट्रांसफर पर देना होगा चार्ज
SBI के नए नियमों के अनुसार, अब IMPS के जरिए 25,000 रुपये से अधिक का ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों को मामूली शुल्क चुकाना होगा। हालांकि 25,000 रुपये तक के लेनदेन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। यह सुविधा इंटरनेट बैंकिंग और YONO ऐप के जरिए लेन-देन करने वालों को मिलेगी।
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर नया शुल्क इस प्रकार होगा
SBI के नए नियमों के अनुसार, IMPS के जरिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर अब कुछ मामलों में शुल्क देना होगा। अगर आप ₹25,000 तक की राशि ट्रांसफर करते हैं, तो उस पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। वहीं, ₹25,001 से ₹1 लाख तक के लेनदेन पर ₹2 प्लस GST का चार्ज लिया जाएगा। ₹1 लाख से ₹2 लाख के बीच की राशि ट्रांसफर करने पर ₹6 प्लस GST और ₹2 लाख से ₹5 लाख तक के ट्रांजैक्शन पर ₹10 प्लस GST शुल्क निर्धारित किया गया है। ये शुल्क केवल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या YONO ऐप के माध्यम से किए गए ऑनलाइन लेनदेन पर लागू होंगे।
ब्रांच से लेनदेन के अलग नियम
जो ग्राहक एसबीआई की ब्रांच में जाकर IMPS ट्रांजैक्शन करते हैं, उनके लिए शुल्क की संरचना ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से अलग तय की गई है। ब्रांच से ₹1,000 तक की राशि ट्रांसफर करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ₹1,001 से ₹10,000 तक के ट्रांजैक्शन पर ₹2 प्लस GST, और ₹10,001 से ₹25,000 तक के लेनदेन पर ₹4 प्लस GST का शुल्क देना होगा। इसके अलावा, ₹25,001 से ₹1 लाख तक के ट्रांजैक्शन पर भी ₹4 प्लस GST, ₹1 लाख से ₹2 लाख तक पर ₹12 प्लस GST और ₹2 लाख से ₹5 लाख तक की राशि ट्रांसफर करने पर ₹20 प्लस GST शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क ब्रांच से किए गए लेनदेन पर लागू होंगे, इसलिए ग्राहकों को लेनदेन से पहले इन दरों की जानकारी रखना ज़रूरी है।
किन्हें मिलेगी पूरी छूट?
SBI ने कुछ खास अकाउंट्स को नए शुल्क से पूरी तरह छूट दी है। इन खातों पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, चाहे ट्रांजैक्शन की राशि कितनी भी हो। इसमें शामिल हैं:-
इसके अलावा, 8 सितंबर से लागू होने वाले बदलावों में कॉर्पोरेट ग्राहकों के कुछ खातों को भी छूट मिलेगी, जैसे:-