Site icon Hindi Dynamite News

नवरात्रि पर महंगाई से राहत: GST 2.0 लागू, रोजमर्रा की 20 चीजें हुईं सस्ती

देश में 22 सितंबर से लागू हुए GST 2.0 रिफॉर्म ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली 20 से अधिक चीजों के दाम घटाए गए हैं। अब दूध, ब्रेड, पनीर, मक्खन, घी, आइसक्रीम, पास्ता और शैंपू तक सस्ते मिलेंगे।
Post Published By: Asmita Patel
Published:
नवरात्रि पर महंगाई से राहत: GST 2.0 लागू, रोजमर्रा की 20 चीजें हुईं सस्ती

New Delhi: देश में 22 सितंबर से GST 2.0 लागू हो गया है और इसके साथ ही आम आदमी के लिए त्योहारों से पहले एक बड़ी राहत सामने आई है। नवरात्रि के पहले दिन से सरकार ने रोजमर्रा में उपयोग होने वाली तमाम जरूरी चीजों पर टैक्स में कटौती कर दी है, जिससे अब दूध, ब्रेड, मक्खन, पनीर, घी, आइसक्रीम, नूडल्स, चॉकलेट, शैंपू, साबुन जैसी चीजें पहले के मुकाबले सस्ती मिलेंगी।

प्रधानमंत्री ने बताया ‘बचत उत्सव’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST 2.0 को ‘बचत उत्सव’ की शुरुआत बताते हुए कहा कि यह कदम गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के हित में है। इस रिफॉर्म के जरिए 99% दैनिक उपयोग की वस्तुओं को या तो जीरो टैक्स स्लैब में रखा गया है या फिर उन पर टैक्स को घटाकर 5% कर दिया गया है।

नवरात्रि पर महंगाई से राहत

कौन-कौन सी चीजें हुईं सस्ती?

1. UHT दूध (टोंड ट्रेटा पैक)
पहले इस दूध पर 5% जीएसटी लगता था। अब इसे जीरो टैक्स स्लैब में लाकर कीमत घटा दी गई है।
• 1 लीटर पैक: ₹77 से घटकर ₹75
• 450 ML पैक: ₹33 से घटकर ₹32

नवरात्रि पर उपभोक्ताओं को राहत, GST रेट कट के बाद भी सस्ता नहीं मिला सामान तो यहां करें शिकायत

2. पनीर
पहले 12% GST था, अब जीरो टैक्स।
• 200 ग्राम पैक: ₹90 से घटकर ₹80

3. मक्खन
• 500 ग्राम पैक: ₹305 से ₹285
• 100 ग्राम टिकिया: ₹62 से ₹58

4. घी
घी पर टैक्स 12% से घटकर 5% कर दिया गया है।
• अमूल घी (1 लीटर): ₹650 से ₹610
• मदर डेयरी घी: ₹675 से ₹645
• पतंजलि गाय घी (900ML): ₹780 से ₹731

5. आइसक्रीम
• वनीला मैजिक कप (1 लीटर): ₹195 से ₹180
• शुगर फ्री शाही अंजीर (125ML): ₹50 से ₹45
• मदर डेयरी आइसकैंडी (45GM): ₹10 से ₹9

6. ब्रेड
अब इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
• ₹20 की ब्रेड अब ₹19 में

GST में कटौती से टू-व्हीलर खरीदना हुआ सस्ता, जानें Splendor, Activa और Jupiter की नई कीमत

7. पिज्जा
अब 5% टैक्स की छूट मिलने से
• ₹100 का पिज्जा अब ₹95 में

8. पास्ता, कॉर्न फ्लेक्स, नूडल्स
12-18% टैक्स से घटाकर 5% कर दिया गया है।
• ₹100 का नूडल्स पैक अब ₹95 में मिलेगा

9. बिस्कुट और नमकीन
बिस्कुट पर 18% और नमकीन पर 12% टैक्स था, अब 5% हो गया है।
• ₹5 की नमकीन पर 60 पैसे की जगह अब 25 पैसे टैक्स
• ₹5 के बिस्कुट पर 90 पैसे की जगह 25 पैसे टैक्स

10. तेल, शैंपू और साबुन
अब 18% से घटाकर 5% टैक्स लगेगा।
• ₹100 बेस प्राइस वाले शैंपू पैक पर अब ₹5 टैक्स लगेगा, पहले ₹18 लगता था।
• ग्राहकों को 118 रुपये के बजाय 105 रुपये चुकाने होंगे।

11. चॉकलेट और मिठाइयां
• ₹50 की चॉकलेट अब ₹44 में
• ₹400/KG मिठाई पर पहले ₹72 टैक्स, अब सिर्फ ₹20

12. पेंसिल, रबर, नोटबुक और स्टेशनरी
बच्चों की शिक्षा से जुड़े उत्पादों पर 12% से घटाकर 0% टैक्स कर दिया गया है।
• नोटबुक, रबर, ग्लोब, प्रैक्टिस बुक्स सब टैक्स-फ्री हो गए हैं।

कितनी होगी बचत?

सरकार के मुताबिक, एक सामान्य परिवार रोजमर्रा के इन उत्पादों पर हर महीने करीब ₹300-₹500 की बचत कर सकेगा। त्योहारों के सीजन में जहां खर्च बढ़ जाता है, ऐसे में यह राहत आम परिवारों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

Exit mobile version