भारतीय रुपया अब दुनिया के 20 देशों में सबसे मजबूत, जानिए कहां है इसकी सबसे ज्यादा वैल्यू

भारतीय रुपया अब दुनिया के कई देशों में अपनी ताकत दिखा रहा है। विशेष रूप से आर्थिक संकट से जूझ रहे देशों में रुपया मजबूत हो रहा है। जानिए किस देश में कितने रुपये की कीमत है और यह भारतीय व्यापारियों और पर्यटकों के लिए क्यों फायदेमंद है।

Updated : 29 September 2025, 1:06 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय रुपया (INR) की ताकत का डंका अब दुनिया भर में बजने लगा है। भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था, मजबूत विदेशी निवेश और व्यापारिक संबंधों के कारण रुपया आज एशिया समेत कई देशों में अपनी करेंसी के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखाई देता है। विशेष रूप से उन देशों में, जहां महंगाई, राजनीतिक अस्थिरता और कमजोर अर्थव्यवस्था के कारण उनकी करेंसी लगातार गिर रही है। इस लेख में हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जहां भारतीय रुपया सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग है और भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों के लिए इसका क्या मतलब है।

भारतीय रुपया के लिए कौन से देश हैं सबसे उपयुक्त?

लेबनान- लेबनान में 1 भारतीय रुपया की कीमत 1006.07 लेबनानी पाउंड के बराबर है, जो कि भारतीय रुपया के लिए एक बड़ी ताकत साबित हो रही है।

ईरान- ईरान में 1 रुपये की कीमत 474.12 ईरानी रियाल है। यहां की अस्थिर अर्थव्यवस्था और महंगाई की वजह से भारतीय रुपया बहुत मजबूत है।

वियतनाम- वियतनाम में एक रुपये की कीमत 297.61 वियतनामी डोंग के बराबर है, जो भारतीय रुपये को एक मजबूत स्थिति में रखता है।

लाओस- यहां 1 रुपये की कीमत 242.87 लाओ किप के बराबर है। यहां की करेंसी की तुलना में भारतीय रुपया बेहद शक्तिशाली है।

इंडोनेशिया- इंडोनेशिया में 1 रुपये की कीमत 187.98 इंडोनेशियाई रुपिया है, जो इस बात को साबित करता है कि भारतीय रुपये की इंटरनेशनल मार्केट में स्थिति बहुत मजबूत है।

दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में रुपया

भारतीय रुपया सिर्फ एशिया में ही नहीं, बल्कि दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में भी स्ट्रॉन्ग है। विशेष रूप से-

पराग्वे: 1 रुपया = 79.45 गुआरानी

कोलम्बिया: 1 रुपया = 43.96 पेसो

नाइजीरिया: 1 रुपया = 16.72 नायरा

इराक: 1 रुपया = 14.69 दिनार

अर्जेंटीना: 1 रुपया = 14.98 पेसो

इन देशों की राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं के कारण इनकी करेंसी लगातार कमजोर हो रही है, जिससे भारतीय रुपया वहां काफी मजबूत हो जाता है।

Indian Rupee

इन देशों में 1 रुपये की कीमत लाखों में

एशिया और पड़ोसी देशों में रुपया

भारत के पड़ोसी देशों में भी भारतीय रुपया का दबदबा है। यहां पर रुपया इन देशों की करेंसी के मुकाबले ज्यादा मजबूत है:

जापान: 1 रुपया = 1.68 येन

पाकिस्तान: 1 रुपया = 3.17 पाकिस्तानी रुपए

नेपाल: 1 रुपया = 1.59 नेपाली रुपए

बांग्लादेश: 1 रुपया = 1.37 टका

भारतीय रुपया लगातार चौथे दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद

यूरोप में भारतीय रुपया

यूरो (EUR) जैसी शक्तिशाली करेंसी के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर जरूर है, लेकिन यूरोप के कुछ छोटे देशों में भारतीय रुपया मजबूत स्थिति में है। यह विशेष रूप  से उन देशों में देखने को मिलता है जिनकी आर्थिक स्थिति संकटग्रस्त है।

वित्तीय दबाव और विदेशी नीतियों का असर: कमजोर पड़ा रुपया, महंगाई की मार झेलने को तैयार रहें आम लोग

भारतीयों के लिए इसका क्या मतलब है?

इन देशों में भारतीय रुपया ज्यादा मूल्यवान होने के कारण भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों को कई फायदे होते हैं। भारतीय पर्यटकों को वहां जाने पर अधिक वैल्यू मिलती है, जिससे उनकी यात्रा की लागत कम होती है। वहीं, व्यापारियों के लिए इन देशों में व्यापार करना लाभकारी साबित होता है क्योंकि निर्यात में फायदा होता है। इसके अलावा, भारत से शिक्षा लेने के लिए विदेश जाने वाले छात्रों के लिए भी यह आर्थिक रूप से लाभकारी है।

Dollar Vs Indian Rupee: ट्रंप की दोहरी मार भी न डगमगाया रुपया, डॉलर के मुकाबले फिर मजबूत शुरुआत

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 29 September 2025, 1:06 PM IST