हिंदी
सोना खरीदना पड़ेगा भारी या होगा फायदा? (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी रिकॉर्ड तेजी तो कभी अचानक गिरावट- इन बहुमूल्य धातुओं के दाम निवेशकों और आम खरीदारों दोनों के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। आज शनिवार, 7 फरवरी को सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं।
अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जान लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
7 फरवरी को देश के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम स्थिर रहे। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,850 रुपये पर बनी हुई है। वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 28,500 रुपये खर्च करने होंगे।
चेन्नई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत 10 ग्राम के लिए 2,850 रुपये दर्ज की गई है। हाल के दिनों में रिकॉर्ड तेजी के बाद आई गिरावट के बावजूद फिलहाल चांदी के दाम स्थिर नजर आ रहे हैं।
राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने के दाम लगभग इसी स्तर पर बने हुए हैं।
चेन्नई में सोने की कीमतें अन्य शहरों की तुलना में थोड़ी ज्यादा नजर आ रही हैं।
चेन्नई:
कोलकाता:
अहमदाबाद, लखनऊ, पटना और हैदराबाद जैसे शहरों में भी सोने के दाम लगभग समान स्तर पर बने हुए हैं।
Gold Price Today: वैश्विक तनाव में सोना-चांदी बने निवेशकों की पहली पसंद, जानिए आज के ताजा रेट
पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं के चलते भारतीय परिवारों में सोना और चांदी भावनात्मक रूप से भी जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोग इन्हें सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं और लंबे समय तक इन्हें संजोकर रखते हैं।
Location : New Delhi
Published : 7 February 2026, 12:35 PM IST