
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज (Img- Pinterest)
New Delhi: छोटी दीवाली के मौके पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो उसे पहले जान लीजिए कि आज मार्केट में क्या भाव चल रहा है। अगर आप आज सोना खऱीदने जा रहे हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। आज यानी 7 नवंबर 2026 की सुबह देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। यही नहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम हुई है।
इससे एक दिन पहले धनतेरस पर दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में बढ़ी गिरावट देखने को मिली थी। कमजोर हाजिर मांग के कारण 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2500 रुपये टूट गया। ऊंची कीमतों के चलते खरीदारों ने खरीदारी में सावधानी बरती, जिससे बाजार की मांग प्रभावित हुई।
पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री में कोई खास सुधार दिखाई नहीं दिया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मजबूत बना हुआ है। स्पॉट गोल्ड 4,075.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। बीते एक सप्ताह में वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 5.2 प्रतिशत बढ़ी है।
24 कैरेट का भाव 1,43,600 रुपये (Img- Pinterest)
देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,640 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1, 43, 600 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1.31,490 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1, 43, 460 रुपये है। चेन्नई में 22 कैरेट सोना 1,31,390 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह चांदी का भाव 2,04,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे एक दिन पहले यानी कल सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2000 सस्ती थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 52.18 डॉलर प्रति औंस पर है। ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर के स्थानीय सराफा बाजार में ताजा भाव जरूर जांच लें।
Location : New Delhi
Published : 7 November 2026, 9:54 AM IST