सोना खरीदने से पहले पढ़ें यह खबर! फिर बढ़े 24 कैरेट के दाम, चांदी भी पहुंची 2.40 लाख के पार, चेक करें अपने शहर की नई लिस्ट

Gold Silver Price Today: 23 जुलाई को देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंची। जानें मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों का ताजा भाव।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 July 2026, 9:38 AM IST

New Delhi: कीमती धातुओं के बाजार में खरीदारी का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार, 23 जुलाई को भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में शानदार तेजी दर्ज की गई। निचले स्तरों पर निवेशकों की ओर से बढ़ी खरीदारी और मजबूत मांग के कारण कीमतें दो सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई हैं।

दिल्ली से मुंबई तक क्यों चढ़ी सोने की चमक?

रॉयटर्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $4,133.39 प्रति औंस पर बना हुआ है। ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों और घरेलू हाजिर मांग के चलते स्थानीय बाजारों में भाव लगातार ऊपर जा रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,46,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,34,460 रुपये दर्ज किया गया। वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,46,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

Gold-Silver Price Hike: फिर बेकाबू हुई सोने-चांदी की चमक! एक ही दिन में 3,500 रुपये से ज्यादा उछले दाम, जानें नया रेट

लखनऊ में सोने-चांदी का भाव

लखनऊ के सराफा बाजार में भी आज तेजी का असर देखने को मिला। 23 जुलाई को नवाबों के शहर लखनऊ में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,46,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

चांदी की रिकॉर्ड छलांग

केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी के खरीदारों की जेब पर भी असर पड़ा है। 23 जुलाई की सुबह भारतीय बाजार में चांदी की कीमत 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को छू गई। वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर चांदी का भाव $59.78 प्रति औंस हो गया है। इसके साथ ही प्लेटिनम का भाव $1,646.57 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

गहने बनवाने वाले ध्यान दें! दिल्ली से चेन्नई तक सोने-चांदी के रेट्स में भारी बदलाव, देखें अपने शहर की नई लिस्ट

खरीदारों के लिए क्या है बाजार का रुख?

विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले हफ्ते आई मामूली गिरावट के बाद सराफा बाजार में निचले स्तरों से जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। अगर आप शादी-विवाह या निवेश के लिहाज से सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा बाजार रुझान को देखते हुए कीमतों पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Location :  New Delhi

Published :  23 July 2026, 9:38 AM IST