
सोने की कीमतों में फिर उबला बाजार (Img- Envato)
New Delhi: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और स्थानीय मांग में आई जोरदार तेजी के कारण 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, केवल एक ही दिन में सोने में 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी करीब 1.7 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है।
वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के तेवर तीखे बने हुए हैं। MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.11 प्रतिशत यानी 157 रुपये की तेजी के साथ 1,48,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,48,493 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन दरों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,780 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
सोने-चांदी की कीमतों में अचानक लगी आग! बाजार खुलते ही महंगे हुए दाम, चेक करें आज के ताजा भाव
वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की भारी मांग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की चमक और बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 85.28 डॉलर की छलांग लगाकर 4,162.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा 73.90 डॉलर बढ़कर 4,226.50 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदारी कर रहे हैं।
बुलियन्स आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,48,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गहनों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,36,382 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,11,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 20 कैरेट सोने की कीमत 1,23,983 रुपये, 16 कैरेट का भाव 99,187 रुपये, 14 कैरेट की दर 86,788 रुपये, 12 कैरेट की कीमत 74,390 रुपये और 10 कैरेट सोने का भाव 61,992 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
गुडरिटर्न्स के मुताबिक, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,900 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,33,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई और बैंगलोर में 24 कैरेट सोना 1,45,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद और सूरत में 24 कैरेट सोने की दर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
Location : New Delhi
Published : 6 August 2026, 8:51 AM IST
Topics : Gold Record High Gold Price Gold Price Today